आज के इस लेख में हम Article writing कैसे करें? किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट के लिए आर्टिकल कैसे लिखते हैं? आर्टिकल लिखने का तरीका क्या होता है? आर्टिकल लिखते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इन सभी topic के ऊपर विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं। तो इन सभी के ऊपर विस्तार रूप से जाने के लिए अंत तक बने रहे हमारे साथ।
Table of Contents
Article क्या होता है?
हमने अक्सर अखबारों, किताबो, मैगजीन या कई अन्य जगह बहुत सारे आर्टिकल्स या लेख लिखे हुए देखे होंगे। हमने यह भी अवश्य देखा होगा कि इन सब में किसी भी विषय के ऊपर काफी अच्छी तरीके से तथा स्पष्ट रूप से बातों को लिखा जाता है, जिससे उसे कोई भी आसानी से पढ़ कर समझ सकता है।
“आर्टिकल या लेख वह जरिया होता है जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति अपने बातों को स्पष्ट रूप से अन्य लोगों तक पहुंचा सकता है।” अपनी बातों को पहुंचाने का जरिया कई तरह से हो सकता है। या तो कोई व्यक्ति अखबारों में लेख लिख सकता है या कोई मैगजीन में आर्टिकल लिख सकता है या किसी ब्लॉग में या वेबसाइट में तथा अन्य विभिन्न माध्यम से आर्टिकल लिखा जा सकता है।
Article writing क्या है?
Article writing कैसे करें? यह जाने से पहले आपको यह जानना होगा कि Article writing क्या होता है?Article writing लिखने के कई तरीके हो सकते हैं। सामान्यता दो तरह के Article writing होता है। एक वह जिसमें व्यक्ति पूरी अच्छी तरीके से किसी किताब को या नोबेल को या किसी धार्मिक किताब को जनता के सामने प्रस्तुत करता है तथा उसे एक अच्छी कहानी तथा किताब के रूप में प्रस्तुत करता है।
परंतु वहीं दूसरी ओर एक Article writing होती है जिसे हम blog post (ब्लॉग पोस्ट) के नाम से जानते हैं। Bloggers इस तरह की Article writing करते हैं और उसे अपनी वेबसाइट तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करके खूब सारा पैसा कमाते है।
Article लिखने का सही तरीका
Article writing कैसे करें यह जाने से पहले आपको यह जाना पड़ेगा कि आर्टिकल लिखने का सही तरीका क्या होता है। आखिरकार आर्टिकल को किस फॉर्मेट में लिखें कि वह बिल्कुल अच्छे तरीके से यूजर्स को समझ में आए और हमारी बातें जनता तक आसानी से पहुंच सके।
सामान्यत सभी ब्लॉगर आर्टिकल को आकर्षक रूप से बनाने के लिए इन तीन चरणों का प्रयोग करके आर्टिकल को लिखता है।
- Opening section
किसी भी आर्टिकल का Opening section यानी कि पहला paragraph सबसे महत्वपूर्ण होता है। कोई भी व्यक्ति आपके पहले पैराग्राफ को पढ़कर ही आगे वाले सभी जानकारियों को पढ़ने में उत्सुक रहता है। यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी opening section में काफी अच्छी तरीके से बताई गई होगी, तो user आपके आर्टिकल को आगे पढ़ने में इच्छुक रहेगा।
आप जिस भी टॉपिक पर आर्टिकल लिख रहे है, उसमें अ
आपने पूरे आर्टिकल में क्या क्या बताया है, किन-किन चीजों के ऊपर चर्चा की है? उन सभी का एक short विवरण अपने Opening section में अवश्य दें। जिससे व्यक्ति को पता चल सके कि इस आर्टिकल में उसे क्या-क्या जानने को मिलेगा।
इसलिए आप कोशिश करें कि अपने आर्टिकल का Opening section इतना बेहतरीन ढंग से लिखें कि user article को पूरा पढ़ने के लिए मजबूर हो जाए। वैसे कहा भी गया है : “First impression is the last impression.”
- Main section
Main section किसी भी आर्टिकल या ब्लॉग की रीड की हड्डी माने जाती है। यानी पूरे आर्टिकल में कितनी सच्चाई है या कितना दम है, यह सिर्फ और सिर्फ Main section पर depend करता है।
जब भी आप किसी भी आर्टिकल के Main section को लिखें तो उससे पहले एक structure बना ले कि आपको Main section में किन-किन चीजों का जिक्र करना है। उन सब चीजों की एक टॉपिक की लिस्ट बना ले।
उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपको एक आर्टिकल लिखना है: Affiliate Marketing क्या है?। Affiliate Marketing से पैसा कैसे कमाएं?
तो इस टॉपिक के लिए आप इन points की सूची बना ले।
• Affiliate Marketing क्या है?
• Affiliate Marketing कैसे काम करता है?
• Affiliate Marketing से सम्बन्धित कुछ important terms
• Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए?
• Popular affiliate marketing sites कौन से हैं?
इस तरह से आपका आर्टिकल बहुत ही आकर्षित और सुंदर लगेगा।
- Closing section
किसी भी आर्टिकल को खत्म करना भी बहुत ही जरूरी होता है। आर्टिकल को आप खत्म करते समय अंत में निष्कर्ष या conclusion दे सकते हैं जैसे कि उपरोक्त आर्टिकल में आपने क्या-क्या चर्चा की? इससे आपको क्या क्या सीख मिली?
इसी के साथ-साथ आप अपने ग्राहकों से interact भी कर सकते हैं। जैसे अगर उन्हें आर्टिकल अच्छा लगा तो शेयर करने के लिए बोले तथा अन्य इसी प्रकार के आर्टिकल के लिए अपने वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए बोल सकते हैं। अब आपको Article writing कैसे करें? इसकी थोड़ी समझ हो गई होगी।
Article writing कैसे करें?
अभी तक तो आप यह समझ गए होंगे कि आर्टिकल को लिखने का तरीका या फॉर्मेट क्या होता है? अब आपको यह जानना पड़ेगा कि आर्टिकल को लिखा कैसे जाता है? आर्टिकल लिखते समय किन किन बातों का ध्यान रखा जाता है? तो आइए देखते हैं कि आर्टिकल को लिखते कैसे है?
- Keyword research Kar ले
सबसे पहले आप जिस भी टॉपिक के ऊपर आर्टिकल लिखने जा रहे हैं, उस टॉपिक का कीवर्ड अच्छे से रिसर्च कर ले। जैसे कि आपने अगर कोई टॉपिक सोचा तो उसे देख ले कि इस टॉपिक पर कितने ज्यादा सर्च होते हैं? या उस टॉपिक पर गूगल में rank करने की कितनी ज्यादा संभावना है? इस तरह से आपको आर्टिकल को सही तरीके से लिखने में तथा गूगल में रैंक कराने में काफी सुविधा होगी।
- Topic के ऊपर अच्छे से जानकारी इक्कठा कर ले
आप जिस भी टॉपिक पर आर्टिकल लिखने जा रहे हैं उस टॉपिक के हर एक पॉइंट को आप अच्छे तरीके से अपने दिमाग में बैठा ले तथा उसके उस पर सारे रिसर्च कर ले। आपको उसका ज्ञान पूरी अच्छी तरीके से होना चाहिए। तभी आप किसी भी यूजर को अच्छी तरीके से समझा पाएंगे।
आप उस टॉपिक को किसी अन्य ब्लॉगर के वेबसाइट पर जाकर भी सर्च कर सकते हैं कि उन्होंने वह आर्टिकल कैसे लिखा है। उसके बाद आप कुछ इंप्रूवमेंट करके तथा उससे बेहतर आर्टिकल लिखकर उसे अपने वेबसाइट या ब्लॉग में पब्लिश कर सकते हैं। जिससे आपको गूगल में rank करने में ज्यादा आसानी होगी।
- बिल्कुल ठंडे दिमाग से आर्टिकल को लिखे
जब भी आप किसी परेशानी में हो या किसी काम में उलझे हुए हो तो जबरदस्ती में कभी भी आर्टिकल लिखने की कोशिश ना करें। आप हमेशा शांत वातावरण तथा एक ठंडे दिमाग से ही आर्टिकल लिखने की कोशिश करें। इससे आपका दिमाग पूरी तरीके से काम करता है तथा आप अपने मन से अन्य नई नई चीजों के बारे में सोचकर आर्टिकल लिख सकते हैं, जिससे आपका आर्टिकल बहुत ज्यादा यूनिक लगेगा।
- आर्टिकल लिखने से पहले पूरा ब्लूप्रिंट बना ले
Article writing कैसे करें? इसके लिए blueprint बहुत जरूरी है। जब भी आप किसी भी आर्टिकल को लिखें तो सबसे पहले उस आर्टिकल का एक ब्लूप्रिंट बना ले। ब्लूप्रिंट मतलब आपको उस आर्टिकल में किन-किन चीजों की जानकारी देनी है, उन सब की लिस्ट बना लें। इससे आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा और साथ ही आप आसानी से सोच सोच कर नई नई चीजों को लिख सकेंगे।
- बिल्कुल आसान शब्दों का प्रयोग करें
अपने आर्टिकल में कभी भी कठिन शब्दों का प्रयोग ना करें। कोशिश करें कि आर्टिकल में बिल्कुल आसान शब्दों को चुने जिससे किसी भी व्यक्ति को उसे समझने में कठिनाई ना आए। एक बच्चे से लेकर एक बूढ़े व्यक्ति तक को आपके आर्टिकल को पढ़ने के बाद सारी चीज समझ में आ जाए। इस प्रकार के आर्टिकल को लिखने की कोशिश करें।
- छोटे छोटे paragrapgh का प्रयोग करें
जब भी आप आर्टिकल लिखे तो अपनी सभी जानकारियों को छोटे छोटे पैराग्राफ में तोड़कर लिखने की कोशिश करें। लंबे-लंबे पैराग्राफ लिख देने से यूजर को पढ़ने में मजा नहीं आता तथा वह आपके आर्टिकल को पूरा पढ़े बिना वापस चला जाता है। छोटा छोटा पैराग्राफ लिखने से एक सस्पेंस की स्थिति बनी रहती है, जिससे आपके पेज का bounce rate भी काफी अच्छा रहता है।
- Unique article ही लिखा करें
जब भी आप आर्टिकल लिखे तो हमेशा कोशिश करें कि आप अपने दिमाग का प्रयोग करके की Unique article लिखें किसी भी अन्य वेबसाइट से आर्टिकल की कॉपी करके लिखने से आपका आर्टिकल कभी भी rank नहीं कर पाएगा और ना ही आपका ब्लॉग एक अच्छे मुकाम तक पहुंच पाएगा। Unique article का Article writing कैसे करें? इसमें बहुत बड़ा योगदान है।
इसलिए हमेशा कोशिश करें कि अपने दिमाग का प्रयोग करके एकदम यूनिक आर्टिकल लिखें, क्योंकि गूगल भी आपसे Unique article ही चाहता है।
- Article publish करने से पहले खुद पढ़ ले
जब भी आप किसी आर्टिकल को कंप्लीट कर दें तो एक बार उसे खुद पढ़ ले और आप एक यूजर यानी पाठक के नजर से उस आर्टिकल को पढ़ें। यह देखे कि आपको उस आर्टिकल को पढ़ने में मजा आ रहा है कि नहीं? आपको आर्टिकल में लिखी गए सारी बातें समझ में आ रही है कि नहीं? इस तरह यदि आप खुद से satisfied हो जाएंगे तब समझ जाइए आपका आर्टिकल बिल्कुल सही तरीके से तैयार हो गया।
आर्टिकल राइटिंग टॉपिक्स
अक्सर हमारे मन में यह doubt होता है की आर्टिकल लिखने के लिए topics कहां से लाएं या यदि हम कोई नया वेबसाइट बना रहे हैं तो अपने वेबसाइट में कंटेंट किस टॉपिक पर लिखें?
चलिए इस चीज को एक उदाहरण से समझते मान लीजिए आपका ऑनलाइन अर्निंग से रिलेटेड वेबसाइट तो आप उसमें ऑनलाइन अर्निंग के जितने भी तरीके हो सकते हैं ,उससे रिलेटेड आर्टिकल लिख सकते हैं। आप बिल्कुल छोटा से छोटा पॉइंट पकड़कर भी आर्टिकल लिख सकते हैं।
जैसे मोबाइल से पैसे कैसे कमाए, ब्लॉगिंग से पैसा कैसे कमाए, एफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कैसे कमाए, इंस्टाग्राम से पैसा कैसे कमाए, फेसबुक से पैसा कैसे कमाए इस प्रकार के लाखो टॉपिक्स को आप चुन सकते हैं और इसका सीरीज के अनुसार काफी सारा article लिख सकते हैं।
आर्टिकल लिखने का फॉर्मेट
विभिन्न प्रकार के आर्टिकल लिखने का अलग-अलग फॉर्मेट होता है परंतु एक basic फॉर्मेट आपको फॉलो करना होता है जो आपको हर एक आर्टिकल में लिखना ही पड़ता है। उसके बारे में हम आपको बताते हैं। सबसे पहले किसी भी आर्टिकल का introduction देना है। इसमें नीचे टॉपिक के बारे में तीन चार लाइन दर्शकों को जरूर बताएं कि article में आप किस-किस चीजों के बारे में बताने वाले हैं।
इसके बाद आप अपने टॉपिक पर इस प्रकार से रिसर्च करें कि सबसे पहले आप यूजर के दृष्टिकोण से सोचे कि उन्हें किस प्रकार की queries हैं। आप उन सभी प्रश्नों का अपने टॉपिक में वर्णन करें, साथ ही साथ उसके solution के बारे में चर्चा करें।
यदि आप अपने प्रश्नों तथा उसके सही सलूशन के द्वारा यूजर से रिलेट कर पाएंगे तो आपके आर्टिकल को बार बार पढ़े जाने की संभावना बढ़ जाएगी, जिसके कारण आपका ट्रैफिक भी बढ़ेगा और आपकी वेबसाइट रैंक पर आएगी।
Google ke naye update ke bad article kaise likhe?
जबसे गूगल का नया अपडेट आया है जो कि Google helpful content update है, तभी से गूगल seo से ज्यादा यूजर के ऊपर फोकस कर रहा है। यानी को अब आपको कंटेंट यूजर के अनुसार लिखना पड़ेगा। यदि आप अब से पहले आर्टिकल केवल seo को ध्यान में रखकर लिखते थे तो उससे काम नहीं चलेगा।
अक्सर सभी ब्लॉगर्स के दिमाग में यह सवाल रहता है कि अपने आर्टिकल को यूनिक कैसे लिखें क्योंकि आखिरकार हमें यूजर्स को बिल्कुल हटकर यूनिक जानकारी देनी होती है जो कहीं भी अन्य वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध ना हो।
क्योंकि अगर हम वही चीजों को बताएंगे जो पहले से काफी संख्या में भरी पड़ी है तो उसे गूगल कभी भी पुश नहीं करेगा और हमारा आर्टिकल या ब्लॉग पोस्ट कभी रैंक भी नहीं करेगा।
इसीलिए अपने आर्टिकल को हमेशा अपने तरीके से लिखने की कोशिश करें। हमने आपको आज बहुत सारे ऐसे आर्टिकल राइटिंग टेक्निक्स के बारे में बताया। अब हम आपको बताते हैं कि आप अपने आर्टिकल को और यूनिक और यूज़रफ्रेंडली कैसे बना सकते हैं?
आपको ज्यादा फोकस यूजर पर करना है। आपको ऐसा आर्टिकल लिखना है कि यूजर आसानी से उसे relate कर पाए और उसे जिस चीज की तलाश है, वह बिना किसी परेशानी के मिल जाए।
इस प्रकार से आप seo friendly content की जगह यूजर फ्रेंडली कंटेंट पर ज्यादा फोकस करें। जब आप ranking factor को छोड़कर यूजर को समझाने के प्रति आर्टिकल को लिखेंगे तो automatic वह unique article के रूप में उभर कर आएगा और जिससे गूगल आपको एक authentic वेबसाइट के रूप में मानेगा।
ऐसा बात बिल्कुल भी नहीं है कि यदि आप seo के जगह यूजर फ्रेंडली कंटेंट लिखेंगे तो वह rank नहीं करेगा। वह बिल्कुल rank करेगा। गूगल उसे अपने हिसाब से रैंकिंग में लाएगा। बस आपको seo तथा यूजर फ्रेंडली दोनों का अच्छे से मिक्सर करना पड़ेगा। यानी कि यदि आप 80% यूजर फ्रेंडली लिख रहे हैं तो 50% seo जरूर करें।
Article writing करते समय किन किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए?
Article writing एक ऐसी कला है जो किसी भी व्यक्ति के अंदर बिल्कुल प्राकृतिक रूप से मौजूद होती हैं। एक अच्छा आर्टिकल या content writer वही होता है जो समय के साथ अपने आप को improve करता है और अपने ऑडियंस को टारगेट करके किसी भी आर्टिकल को उसके अनुसार लिखता है। इसीलिए आर्टिकल लिखते समय कई सारी बातों को बिल्कुल ध्यान में रखना चाहिए।
- सबसे पहले हमें अपने आर्टिकल को बिल्कुल भी जबरदस्ती का लंबा या काफी ज्यादा complicated नहीं बनाना है, जितना ज्यादा हो सके अपने आर्टिकल को बिल्कुल सरल एवं सामान्य ही रखना है।
- आर्टिकल में हमेशा एक अच्छा हैडलाइन का चयन जरूर करें जिसे आप टाइटल भी कहते हैं।
- इसके बाद अपने आर्टिकल में हमेशा एक meta description दें जो आपके आर्टिकल का एक संक्षिप्त रूप होता है और यूजर को आपके आर्टिकल के शुरुआत में ही पता चल जाता है कि उसे पूरे लेख में क्या-क्या जानने को मिलेगा?
- अपने पूरे आर्टिकल में H2 (Heading2) एवं H3 का प्रयोग अवश्य करें जिससे आपका एक अच्छा table of contents बन सके और यूजर बिल्कुल अपने queries के अनुसार उस पार्टिकुलर headline पर जा सके। क्योंकि आजकल की भागदौड़ बड़ी दुनिया में किसी के पास भी पूरा आर्टिकल पढ़ने का समय नहीं है। उसे जिस भी टॉपिक के बारे में जानना होगा वह सीधे उस हैडलाइन को क्लिक करके वहां पढ़ लेगा।
- कोशिश करें कि आप अपने यूजर को आर्टिकल हमेशा एक कहानी की तरह प्रस्तुत करें जिससे वह उस आर्टिकल को इंजॉय करें और साथ ही उसे कुछ ना कुछ सीखने को मिले।
- आप practicleexample का प्रयोग करके भी अपने आर्टिकल को काफी अच्छे तरीके से सुसज्जित करके लिख सकते हैं, जिससे यूजर प्रैक्टिकली आपसे कनेक्ट हो पाएगा और उसे आपका आर्टिकल बिल्कुल real लगेगा।
निष्कर्ष : Article writing कैसे करें? -Article writing in Hindi
अतः आज के इस लेख में हमने जाना कि Article writing कैसे करें? Article writing करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? Article लिखने का फॉर्मेट क्या होता है? यदि आपको हमारे दी गई है जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
इसे भी पढ़े –
- Best Domain Name खरीदने के tips
- Google Adsense Approval Requirements In Hindi 2022
- भारत के best Hindi blogs कौन हैं?
- Vlog meaning in Hindi
FAQ’s
हम अपने आर्टिकल को कहां-कहां पोस्ट कर सकते हैं?
अपने आर्टिकल को पोस्ट करने के लिए आप अपना खुद का वेबसाइट या ब्लॉग बना सकते है। इसी के साथ साथ आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे quora, medium, Reddit इत्यादि पर भी काम करके अपने आर्टिकल को पोस्ट कर सकते हैं।
Article को कितना लम्बा लिखे?
आर्टिकल लिखने की लंबाई आपके टॉपिक पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है। यदि आपका टॉपिक बहुत ही बड़े फील्ड को कवर करता है तो आपको बहुत सारी जानकारी देनी पड़ेगी इसके लिए आपका आर्टिकल बहुत ज्यादा लम्बा हो सकता है।
परंतु बड़े-बड़े ब्लॉगरों की माने तो किसी भी आर्टिकल का basic length minimum 800 words अवश्य रहना चाहिए। 800 words से ऊपर आप कितना भी बड़ा आर्टिकल लिख सकते हैं यह आपकी मर्जी।
एक aticle या blogpost में कितने images का प्रयोग कर सकते हैं?
Image का प्रयोग करने से आपका आर्टिकल थोड़ा ज्यादा एक्टिव दिखता परंतु इस बात का ध्यान रखें कि आपको बहुत ज्यादा Image का भी प्रयोग नहीं करना है। जितनी जरूरत हो उतना ही Image का प्रयोग करें। कोशिश करें कि 3 या 4 से ज्यादा Image आप अपने आर्टिकल में ना दें।
एक आर्टिकल लिखने का फॉर्मेट क्या होना चाहिए?
एक आर्टिकल को मूलतः तीन भागों में बांट कर लिखा जाता है, जो निम्नलिखित हैं:
• Opening section (परिचय)
• Main section (सभी जानकारियां)
• Closing section (निष्कर्ष इत्यादि)
Article writing करके कितना पैसा कमाया जा सकता है?
अगर आप एक अच्छे Article writer बन जाते हैं तो इस बात की कोई सीमा नहीं है कि आप कितना पैसा कमा सकते हैं। इस फील्ड में आ जाने के बाद आप अपने दम पर लाखों-करोड़ों पैसे कमा सकते हैं।
वर्तमान समय में एक Article writer या content writer बहुत ज्यादा पैसा कमाते हैं। वह अपने आर्टिकल के दम पर काफी बड़े-बड़े साइट था सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैंडल करते हैं।
Wow, this article completely changed my perspective! I never thought about the issue from this angle before. Thank you for shedding light on such an important topic.
मुझे आपका आर्टिकल अछा लगा |
मुझे भी हिन्दी/भोजपुरी में लिखने का बहुत शौक है । मैं लिख सकती हूं क्या?