Plagiarism in Hindi | What is plagiarism in Hindi 2022

Plagiarism in hindi ? आपने अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल होते हुए सभी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुना होगा। खासकर जो व्यक्ति blogging के फील्ड में काम करते हैं, उनका Plagiarism से काफी पुराना रिश्ता होता है। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर Plagiarism kya hai? What is plagiarism in Hindi 2022.

वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति इंटरनेट पर हमेशा कुछ न कुछ चीज सर्च जरूर करता है। या तो किसी जानकारी के लिए या तो किसी मनोरंजन के लिए। आपने देखा होगा कि जब भी आप किसी भी टॉपिक को गूगल पर या किसी भी सर्च इंजन पर सर्च करते हैं, तो आपको आपके queries के बहुत सारे सर्च रिजल्ट देखने को मिल जाता है। और यह बहुत सारे वेबसाइट के द्वारा डाला गया होता है। प्रत्येक वेबसाइट में आपको different content देखने को मिलता है।

परंतु बहुत बार किसी किसी वेबसाइट पर किसी अन्य वेबसाइट के आर्टिकल या कंटेंट को कॉपी पेस्ट करके डाल दिया जाता है। और इसी को हम सामान्य भाषा में plagiarism कहते हैं।

तो चलिए अब विस्तार से जानते हैं कि Plagiarism क्या होता है और किसी भी वेबसाइट को यह कैसे प्रभाव डालता है।

Plagiarism क्या होता है? (What is plagiarism in Hindi)

Plagiarism का हिंदी में मतलब होता है “साहित्यिक चोरी”। जिसका सामान्य भाषा में सीधा सीधा मतलब है किसी की नकल करना या कॉपी करना। अर्थात यदि कोई भी अन्य व्यक्ति किसी भी प्रकार के article, blog या content को सीधा सीधा ही नकल करके, उसे अपने आर्टिकल या ब्लॉग में पब्लिश करता है, तो उसे Plagiarism कहा जाता है।
यदि आप बिना किसी तरह के बदलाव किए, साथ ही उस कंटेंट या आर्टिकल के owner से बिना permission लिए उसे अपने ब्लॉग या आर्टिकल में पब्लिश करते हैं, तो यह Plagiarism के अंतर्गत आता है।

वर्तमान समय में सबसे अधिक Plagiarism का उपयोग वेबसाइट तथा ब्लॉगिंग की दुनिया में ही होता है क्योंकि बहुत सारे ऐसे नए नए ब्लॉगर आते हैं, जो आर्टिकल तथा कंटेंट लिखने में मेहनत नहीं करना चाहता है। सिर्फ वेबसाइट बना लेते हैं और किसी अन्य बड़े वेबसाइट के आर्टिकल को copy paste करके अपने वेबसाइट पर डाल देते हैं।

परंतु ऐसा करने से उन्हें कुछ फायदा नहीं होने वाला है। यदि आपको गूगल में rank करना है और अपने वेबसाइट का अच्छा खासा वजूद बनाना है। तो आपको बिल्कुल unique content लिखना पड़ेगा क्योंकि रोज लाखों वेबसाइट गूगल में बनती है और लाखों के पीछे भीड़ में बनी रहती है। आपको कुछ ना कुछ unique अवश्य देना पड़ेगा।

Plagiarism के क्या क्या नुकसान है? (Disadvantages of plagiarism)

देखिए सौ बात की एक बात है: यदि आप भी blogging की दुनिया में सफल होना चाहते हैं तो Plagiarism शब्द से अपना नाता बिल्कुल तोड़ दें। आप हमेशा यूनिक content लिखने की कोशिश करें। किसी के भी वेबसाइट को कॉपी करके आप ज्यादा दिन तक आगे नहीं बढ़ पाएंगे और आपका वेबसाइट भी बिल्कुल grow नहीं कर पाएगा।

इसीलिए बेहतरी इसी में है कि Plagiarism को जितनी जल्दी से जल्दी हो सके, अपने दिमाग से हटा दें। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि Plagiarism का प्रयोग करने से क्या क्या नुकसान है?

Plagiarism के नुकसान:

Plagiarism kya hai. यह तो आपको काफी अच्छे से पता चल गया है। चलिए अब देखते है Plagiarism के नुकसान क्या है?

• किसी के भी वेबसाइट से कंटेंट को कॉपी करके डालना एक कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर उस कंटेंट का असली मालिक या owner आपको कानूनी रूप से परेशान भी कर सकता है तथा जुर्माना भी लग सकता है। यहां तक कि आप सलाखों के पीछे भी जा सकते हैं।
बहुत सारे bloggers अपने वेबसाइट को DMCA (Digital Millennium Copyright Act) protection से बचा कर रखते हैं।

• SEO (Search Engine Optimization) में unique article या कंटेंट का बहुत ज्यादा महत्व होता है। यदि आप किसी वेबसाइट से कंटेंट को कॉपी करके अपनी वेबसाइट में डालेंगे, तो यह गूगल में कभी भी रैंक नहीं कर पाएगा तथा आपकी वेबसाइट धीरे धीरे बेकार होती चली चली जाएगी। गूगल ऐसी गतिविधियों पर अपने Algorithm के द्वारा हमेशा नजर बनाए रखता है। तथा Plagiarism content को कभी भी google बढ़ावा नहीं देता है।

• यदि आप अपने Plagiarism content का प्रयोग करते हैं तो गूगल आपके site को ban भी कर सकता है।

• Plagiarism content का उपयोग करके आप कभी अपने users को अपनी और आकर्षित नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उसे वही सेम चीज किसी दूसरे वेबसाइट पर देखने को मिल जाती है। इससे आप अपने यूजर के साथ एक अच्छा bonding नहीं बना पाएंगे तथा वह बार-बार आपके वेबसाइट में नहीं आएंगे। जिससे आपकी ट्रैफिक भी बिल्कुल कम हो जाएगी और वेबसाइट डाउन होती चली जाएगी।

• यदि आप एक नए वेबसाइट का निर्माण करते हैं और सिर्फ और सिर्फ दूसरे के वेबसाइट से आर्टिकल को कॉपी करके Plagiarism content डालते हैं। तो आप इस बात का सपना देखना भूल जाएं कि आपको google adsense approval मिलने वाला है क्योंकि गूगल कि इस चीज पर सबसे खास नजर रहती है। और वह इसे low value content मानकर कभी भी आपको google adsense का approval नहीं देगा।

• यदि आपको google adsense approval मिला हुआ है और उसके बाद अपने वेबसाइट पर Plagiarism content को डालते हैं, तो भी आपके ऐडसेंस को छीनने का खतरा रहता है। इसीलिए कोशिश करें कि unique article ही लिखें। हां थोड़ा बहुत Plagiarism content हो सकता है। लेकिन कभी भी यूनिक आर्टिकल को 60% से कम ना होने दें।

Plagiarism से कैसे बचें?

Plagiarism kya hai. यह जानने के बाद आपको यह समझना होगा कि Plagiarism से कैसे बचें?
यदि आपके अंदर सच में एक अच्छे ब्लॉगर बनने का जुनून है तो आपके जेहन में कभी भी Plagiarism शब्द का विचार आएगा ही नहीं। इसलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिससे आप Plagiarism से हमेशा के लिए बचे रह सकते हैं।

• Plagiarism से बचने का सबसे बेहतरीन और सबसे सटीक तरीका यह है कि आप अपना content खुद से एवं अपने दिमाग से लिखें। क्योंकि आपका दिमाग जो भी बताएगा वह बिल्कुल unique रहेगा और गूगल को सिर्फ और सिर्फ unique content की जरूरत है।

• आर्टिकल को और बेहतर बनाने के लिए आपके द्वारा लिखे जाने वाले टॉपिक को पर अच्छी तरीके से research करें। इस research के लिए आप अच्छे खासे बड़े-बड़े authentic वेबसाइट, newspaper, YouTube इत्यादि जगह का सहारा ले सकते हैं।
फिर इन सभी चीजों को देखने के बाद, अपने अंतरात्मा से आर्टिकल को लिखा करें। उसके बाद Plagiarism नाम का कोई भूत भी आपकी आर्टिकल में देखने को नहीं मिलेगा।

• किसी भी content की uniqueness की जांच करने के लिए बहुत सारे Plagiarism checker tools आते हैं, जिनकी मदद से आप अपने द्वारा लिखे गए आर्टिकल के Plagiarism को चेक कर सकते हैं।
यदि आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल का कंटेंट किसी अन्य वेबसाइट से match करता है तो यह आपको बता देगा कि कौन सा sentence किस वेबसाइट से match कर रहा है। तथा आपको उसे हटाने के लिए भी suggestion देगा।

Top Plagiarism checker tools:

वैसे तो वर्तमान समय में बहुत सारे Plagiarism checker tools मौजूद हैं जिनमें से बहुत सारे फ्री भी हैं और बहुत सारे प्रीमियम भी हैं, जिसमें आपको पैसा देना पड़ता है। परंतु हम आपको कुछ Top Plagiarism checker tools के name बताते हैं।

  1. Duplicheker
  2. Small seo tool
  3. Grammarly
  4. Plagiarism detector
  5. Quetext (Premium)

आगे आने वाले किसी आर्टिकल में हम आपको best Plagiarism checker tools के बारे में बताएंगे, कि आखिरकार कौन सा tool सबसे बेस्ट है? किसकी क्या-क्या खासियत है? और किसका प्रयोग करने पर हमें काफी ज्यादा सहूलियत होती है?

निष्कर्ष : Plagiarism kya hai? What is plagiarism in Hindi 2022

आज किस आर्टिकल में हमने देखा कि Plagiarism kya hai? What is plagiarism in Hindi 2022. Plagiarism का use करने से हमारे वेबसाइट पर क्या-क्या सर पड़ सकता है? Plagiarism से बचने के लिए क्या-क्या उपाय हैं?
अगर यह आपको जानकारी पसंद आई हो, तो उसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें इसी तरह की तमाम blogging and affiliate marketing से related जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।

इसे भी पढ़े –

FAQ’s:-

Top plagiarism checker tools कौन हैं?

• Duplicheker
• Small seo tool
• Grammarly
• Plagiarism detector
• Quetext (Premium)

Plagiarism कितने प्रकार के होते हैं?

Plagiarism मुख्यता तीन प्रकार के होते हैं:
Verbatim plagiarism
Patchwor Plagiarism
Self Plagiarism

किसी भी आर्टिकल में कितने प्रतिशत तक plagiarism होने से कोई दिक्कत नहीं है?

सामान्यता अगर आप कोई आर्टिकल लिखते हैं तो उसमें यदि 70% यूनीक कंटेंट है यानी 30% plagiarism है तो उससे ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। इसलिए आपको कोशिश करना है कि कम से कम 70% आर्टिकल यूनिक लिखें।

क्या plagiarism आर्टिकल लिखने से google adsense ban हो सकता है?

जी बिल्कुल! यदि आप अपने कंटेंट में सिर्फ plagiarism का ही प्रयोग करेंगे, तो आपका गूगल ऐडसेंस अकाउंट भी बैन हो सकता है।

क्या मैं plagiarism content डालकर गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल नहीं ले सकता हूं?

जी बिल्कुल नहीं! गूगल का algorithm खासकर आपके कंटेंट के ऊपर ध्यान रखता है। यदि उसे plagiarism content देखने को मिलता है तो वह उसे गूगल ऐडसेंस के लिए approve नहीं करता है। गूगल को unique article ही चाहिए।
हां बहुत सारे ऐसे अपवाद होते हैं, जिन्हें गूगल ऐडसेंस अप्रूवल मिल जाता है परंतु वह साइट ज्यादा ग्रो नहीं कर पाता है।

Leave a Comment

Royal Enfield की 4 धमाकेदार Bike जो 2024 में होगी launch दिसंबर 2023 में लॉन्च होने वाले ये Top 10+ Best स्मार्टफोन्स Amrapali Hot Video: आम्रपाली ने बंद कमरे में किया पवन सिंह के साथ जमकर Amitabh Bachchan’s Generous Gift: 50 करोड़ रुपये की मुंबई हवेली ‘प्रतीक्षा’ TVS Apache RTR 160 4V अपने कमाल के लूक के साथ मचा रही है तबाही🔥